बयाना: बयाना में कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 15 शिकायतें, ग्रामीणों ने हैंडपंप लगाने और सड़क ठीक करवाने का मुद्दा उठाया
बयाना उपखंड के वीरमपुरा गांव में गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें कुल 15 शिकायतें दर्ज की गई।