इटकी: इटकी में प्रतिभा सम्मान समारोह, झारखण्ड के टॉपरों समेत 48 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Itki, Ranchi | Apr 30, 2026 इटकी के अलकौसर गर्ल्स हाई स्कूल में समाजसेवी खलील खान व अयूब अंसारी की पहल पर 'प्रतिभा सम्मान समारोह' आयोजित हुआ। इसमें राज्य के थर्ड टॉपर महताब अंसारी (98.80%) और प्रखंड टॉपर तस्मिया परवीन समेत 48 मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए गए। खलील खान ने घोषणा की कि आर्थिक तंगी से किसी की पढ़ाई नहीं रुकेगी। मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।