चूरू: जिले में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा की तैयारियां पूरी, चूरू-रतनगढ़ के 30 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
Churu, Churu | Apr 4, 2026 राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 व 06 अप्रैल को चूरू जिलामुख्यालय तथा रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर किया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में परीक्षा को निष्पक्ष व सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।