नवोदय विद्यालय बिरखड़ी में मंगलवार को लगभग 3 बजे वार्षिक महोत्सव के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं मौ मंडी के पूर्व अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जहां प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।