पंजाबी बाग: पश्चिमी जिला: ऑपरेशन कवच के तहत 159 ठिकानों पर छापेमारी, 166 आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी जिला पुलिस ने ऑपरेशन कवच कारवाई के तहत 24 घंटे में जिला भर में 159 जगह पर छापा मारा। इनमें से 627 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और 166 आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया। डीसीपी शरद भास्कर ने आज 26 अक्टूबर बुधवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने 276 चालान भी किया है।