पंजाबी बाग: मादीपुर पुलिस ने मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले कुख्यात चोर को पकड़ा
पंजाबी बाग थाना की मादीपुर पुलिस चौकी, की पुलिस टीम ने एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक उर्फ जूस वाला के रूप में हुई है, वह पश्चिम विहार दिल्ली का रहने वाला है। यह आरोपी वैष्णो माता मंदिर में घुसकर दानपात्र से नकदी चोरी कर ले गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा।