पंजाबी बाग: मुंडका विधानसभा: कंझावला टेटेसर रोड 6 महीने में ही जर्जर, सड़कें देख रहीं न्याय की राह
मुंडका विधानसभा कंझावला–टेटेसर रोड 6 महीने में ही जर्जर, जांच और मरम्मत की मांग तेज मुंडका विधानसभा क्षेत्र के कंझावला गांव से टेटेसर गांव तक बनाए गए लगभग पाँच किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग की हालत मात्र छह महीने में ही खराब हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हाल ही में बना यह रोड जगह–जगह से टूट चुका है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही