हज़ारीबाग: “शहीद की बेटी की कविता और परिवार की भावुक जुबां ने नम कर दीं आंखें”
कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद की पुत्री अनुष्का सिंह ने अपने पिता की याद में भावुक कविता सुनाई, जबकि परिजनों ने उनके साहस और बलिदान से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। तिरंगे में लिपटकर घर लौटे वीर सपूत की याद ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं और पूरा माहौल श्रद्धा से भर गया।