भरगामा: भरगामा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार के लिए दिए गए निर्देश
गुरुवार को पूर्णिया प्रमंडल के उपनिदेशक, पंचायती राज सुजय कुमार सिंह ने भरगामा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय में चल रही विभिन्न योजनाओं, अभिलेखों के संधारण एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।