सदर: चंदा चोरी के खिलाफ आप ने भिक्षाटन किया, ₹420 का चेक भेजकर चंपत राय पर साधा निशाना
Sadar, Allahabad | Jun 21, 2026
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगे जमीन खरीद के कथित आरोपों को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने विरोध का एक बेहद अनोखा और तीखा रास्ता अख्तियार किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर न सिर्फ 'भिक्षाटन' किया, बल्कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के नाम ₹420 का चेक भेजकर विरोध जताया।