गाज़ीपुर: गाजीपुर पुलिस ने तंबाकू के खिलाफ बड़ा संकल्प लिया, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पूरे जिले में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर गाजीपुर पुलिस ने पूरे जिले में तंबाकू और नशे के खिलाफ बड़ी जागरूकता मुहिम चलाई। पुलिस कार्यालय समेत सभी थानों और चौकियों पर पुलिसकर्मियों ने तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू व अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया...