बेगूसराय: MRJD महाविद्यालय में ABVP का नगर अभ्यास सह इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित, एक वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग एवं नगर इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन एमआरजेडी महाविद्यालय में आयोजित किया गया. प्रथम सत्र में विभाग प्रमुख विजेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को परिसर प्रभाव एवं इकाई गठन से संबंधित जानकारियां दी, जिसमें उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दायित्व देते समय संगठन विभिन्न बातों का ख्याल रखती है.