भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में विवादित पोस्ट पर युवक के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मामले में एलाऊ पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप में की गई है। पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। मामले को मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया।