जमुई: संवाद कक्ष में डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Jamui, Jamui | Jul 18, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में शुक्रवार 4 बजे के करीब समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर बैठक हुई। इसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और अपलोडिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई।