डेरापुर: झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर सरदारपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को तत्काल झींझक सीएचसी ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र राजेश पुत्र अग्नू के रूप में