हुज़ूर: निशातपुरा थाना क्षेत्र में पत्रकार को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूट
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में घर लौट रहे एक पत्रकार को बदमाशों ने कथित रूप से चाकू की नोक पर बंधक बनाकर 32 हजार रुपए की लूट कर ली। आरोप है।कि बदमाशों ने पत्रकार को एक कमरे में ले जाकर परिचितों से ऑनलाइन पैसे मंगवाए और अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।