टीकाराम पालीवाल विद्यालय में विधायक राजेंद्र मीणा ने मंगलवार शाम 4 बजे बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरित कर कहा कि बेटियों की शिक्षा सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं जमीन पर सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।साइकिल से बेटियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी।बेटियों का हौसला बढ़ाकर कहा आप ही विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेंगी।