गुना नगर: कमलापुर में रिश्ते हुई शर्मसार एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता के साथ बेरहमी से की मारपीट, हालत गंभीर
गुना। कैंट थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। बेटे की इस हैवानियत से बेहाल हुए बुजुर्ग को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।