चांदवा: चंदवा में उपभोक्ताओं के लिए रविवार से रसोई गैस की होम डिलीवरी शुरू
घरेलू रसोई गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चंदवा प्रखंड में रविवार से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी गई है। श्री राम भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर अमित कुमार ने रविवार की सुबह करीब दस बजे जानकारी दी।