कटंगी: टेकाड़ी (का) में शिव मंदिर के सामने शराबखोरी से बवाल, नशा मुक्ति अभियान की महिलाओं से अभद्रता, 3 पर एफआईआर
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम टेकाड़ी (का) में नशा मुक्ति को लेकर चल रहे अभियान के बीच एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव के आराध्य भगवान शिव के मंदिर के ठीक सामने बैठकर खुलेआम शराब पीने और विरोध करने पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और देर रात तक थाने में हंगामा होता रह