अमरोहा: अमरोहा में 10 जून तक हर हाल में लगानी होगी सुरक्षा जाली, एसपी लखन सिंह यादव ने दिखाई सख्ती
Amroha, Amroha | Jun 4, 2026 अमरोहा। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बड़ा कदम उठाया है। यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं सड़क सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित गोष्ठी में ई-रिक्शा चालकों को 10 जून तक अपने वाहनों में सुरक्षा जाली लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।