शाजापुर: महुपुरा में सट्टा कारोबार पर कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से नगदी और सामग्री जब्त
कोतवाली थाना शाजापुर पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी मनोज जाटव निवासी महुपुरा को मौके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 11 सट्टा अंक लिखी पर्चियां, एक पर्ची कट्टा, एक लीड पेन तथा 3050 रुपये नगद जब्त किए गए।यह कार्रवाई थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक जीवन पांचाल द्वारा की गई।