नैनवां: देई नगर पालिका को वापस ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर कस्बेवासियों ने स्वायत शासन मंत्री को भेजा ज्ञापन
Nainwa, Bundi | Jul 13, 2024 देई नगर पालिका को वापस ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। देई निवासी रविंद्र कुमार जैन ने बताया कि नगर पालिका बनने के 15 माह बाद भी कस्बे में कुछ भी विकास नहीं हुआ। पूर्व में सहज रूप से उपलब्ध होने वाली सेवाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही है।