हज़ारीबाग: दीपूगढ़ा में चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा में 27 मार्च 2026 की रात मुकेश सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। राजू थोथा उर्फ प्रणय कुमार ने चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 28 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल खून लगा हथियार भी बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।