आबू रोड: आबूरोड में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत शहर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दी दबिश
आबूरोड शहर थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में गठित 5 अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान न्यायालय से पूर्व में जारी 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।पुलिस की कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया