बीना: खिमलासा रोड बसाहरी टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल, डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Mar 28, 2026 39 वर्षीय ओम प्रकाश पिता जमुना प्रसाद निवासी ग्राम हलऊ जो पैदल जा रहा था तभी बसाहरी टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। सूचना मिलते ही शनिवार को मौके पर डायल 112 सैनिक देवेंद्र सिंह एवं चालक राजेश्वर पहुंच गए। और तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायल का उपचार जारी है वही अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है।