दरभंगा: दरभंगा में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की दरभंगा जिला कमेटी द्वारा शनिवार को प्रतिवाद मार्च एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे पालो मैदान से प्रतिवाद मार्च निकाला गया...