हंडिया: भेसकी ओवरब्रिज पर पर्स छिनौती कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के भेसकी रेलवे ओवरब्रिज पर महिला से हुई पर्स छिनौती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों अश्वनी कुमार भारतीय, संजय कुमार सिंह और अमन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर व अपाचे), एक मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, ₹12,700 नकद बरामद शनिवार 12 बजे मिली जानकारी।