धमतरी: धमतरी में गरीबों के लिए खुशखबरी, 145 पीएम आवास की मिली स्वीकृति
धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के प्रयास से शहर को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की 6वीं बैठक में धमतरी नगर पालिक निगम के लिए 145 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के 58 एवं स्वीपर कॉलोनी 87 के स्लम पुनर्वास हेतु आवास निर्माण के लिए मिली है।