भोगांव: भोगांव में 'स्कूल चलो अभियान' रैली का आगाज, चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी, कई स्कूलों ने लिया भाग
भोगांव में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया गया। बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को ब्लॉक शैक्षिक संसाधन केंद्र (BRC) भोगांव से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा आशीष तिवारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा।