सिवनी: ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर ₹39 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
Seoni, Seoni | May 18, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने ग्लोबल मार्केटिंग में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 39 लाख 29 हजार रुपये की ठगी करने वाले भोपाल निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को बताया गया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 लाख की बीएमडब्ल्यू कार और 2 महंगे मोबाइल समेत 62 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है। मामले में पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।