लोकेशन नोएडा
सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, चिल्ला बॉर्डर पर आला अधिकारियों की नजर
सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर समेत प्रमुख सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों की टीमें लगातार बॉर्डर क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं।
और संदिग्ध वाहनों व लोगों पर नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में जॉइंट सीपी नोएडा राजीव नारायण मिश्रा चिल्ला बॉर्डर पहुंचे और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती के साथ आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल प्रदर्शन को लेकर किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है।
जिले में BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
बाइट—राजीव नारायण मिश्रा, जॉइंट सीपी, नोएडा