शामली: शामली के मंडावर गांव निवासी व्यक्ति को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 12, 2026 रविवार की शाम 5:30 बजे शामली के कैराना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी असलम पुत्र सगीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ग्रामीण के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।