कांके: धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता जुड़वां भाइयों की तलाश तेज, सूचना देने पर मिलेगा 50 हजार इनाम
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2026 धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता जुड़वां भाइयों की तलाश तेज कर दी गई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि सूचना देने पर 50 हजार इनाम दिया जाएगा। बता दें कि धुर्वा थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय जुड़वां बेटे करण शर्मा और अर्जुन शर्मा 1 जून से लापता हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों को आखिरी बार 3 जून को हटिया स्टेशन के बाहर देखा गया था।