छोटीसादड़ी: जलोदा जागीर पुलिस ने 47.100 किलोग्राम डोडा-चूरा पकड़ा, तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, परिवहन में वेन को किया ज़ब्त
थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि जलोदा जागीर थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक मारुति ओमनी वैन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक पुलिस को देखकर घबराहट में वैन को पीछे ले जाने लगा। संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वैन में प्लास्टिक के काले रंग के दो कट्टों में 47 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया।