छोटीसादड़ी पुलिस ने आरआरयू नेटवर्क डिवाइस चोरी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया आरआरयू नेटवर्क डिवाइस भी बरामद किया है।