रविवार शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के तत्काल समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।