मुरैना नगर: गणेशपुरा में सड़क पर बस-ट्रकों का कब्जा, नाला नंबर-1 अघोषित बस स्टैंड बना, वीडियो वायरल, हादसों का खतरा
मुरैना के गणेशपुरा में जिला जेल के पीछे नाला नंबर-1 की सड़क दोपहर बाद अघोषित बस स्टैंड बन जाती है।शवगृह से फूटी पुलिया तक स्कूल,कॉलेज व यात्री बसों के साथ ट्रक खड़े रहने से सड़क का एक तरफ का रास्ता बंद हो जाता है।मोड़ पर खड़े वाहनों से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते।स्थानीय लोगों नेकार्रवाई को लेकर वाहनों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं।