अगिआंव बाजार थाने की पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेलाढ़ गांव में देसी शराब का धंधा चल रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस ने तेलाढ़ निवासी श्रीराम सिंह और उनके पुत्र सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार