नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों वार्डों में सोमवार को पांच बजे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया और निर्धारित समय शाम 5 बजे तक कुल 49.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया