गम्हरिया: बाइक चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मल्लिक टोला में वर्ष 2024 के दो बाइक चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार गम्हरिया थाना क्षेत्र के दमहा वार्ड छह का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कोर्ट में पेश कर दिया गया है