चांदवा: ईचाक पंचायत में 15 वें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग का आरोप,ग्रामीणों ने उपायुक्त से की जांच की मांग
लातेहार सदर प्रखंड के ईचाक पंचायत के ग्रामीणों ने ईचाक पंचायत क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग की राशि से कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए उपायुक्त लातेहार को सोमवार की दोपहर करीब एक बजे आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है।