सैदपुर: SBSIC लच्छीपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह, कद्दावरों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बनाया
सैदपुर क्षेत्र स्थित श्री बेनी सिंह इंटर कालेज लच्छीपुर में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों के अलावा क्षेत्र के ख्यातिलब्ध समाजसेवी, शिक्षा से जुड़ी हस्तियों, चिकित्सक, अधिवक्ता, पत्रकार और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।