उमरेठ: उमरेठ के बीजकवाडा में घर में साड़ी के फंदे पर लटकी मिली महिला, गाय-बैल चराकर लौटे परिजनों ने देखा
उमरेठ के बीजकवाडा में महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला। घटना के दौरान घर सूना था। परिवार के सभी लोग खेत और गाय बैल चराने गए थे। लौटे तो देखा तो कि महिला घर में फांसी के फंदे पर लटकी थी। घटना रविवार को चार बजे के आसपास की है। पुलिस ने सोमवार को बारह बजे पोस्टमार्टम कराया।महिला के पति धुर्वे ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है।