रायबरेली: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में,डीएम ऑफिस के सामने,गुरुवार को अधिवक्ताओं ने,बिजली विभाग के खिलाफ,अघोषित बिजली कटौती को लेकर जमकर नारेबाजी की है।राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की है।कि बिजली विभाग में फैले,भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए,शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली,ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए।