गोरखपुर: CO कैंट आईपीएस ऑफिसर अंशिका वर्मा का बरेली हुआ तबादला
क्षेत्राधिकार कैंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रही आईपीएस ऑफिसर अंशिका वर्मा का अब अपर पुलिस अधीक्षक बरेली के पद पर तबादला हो गया है। देर रात उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस ऑफिसर के तबादले की लिस्ट जारी किया। अंशिका वर्मा बतौर ट्रेनिंग आईपीएस ऑफिसर गोरखपुर में अपनी सेवाएं दे रही थी। इनके कार्यकाल में कई बड़े मामलों का खुलासा किया गया जिसमें इनका विशेष योगदान रहा।