पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने शनिवार रविवार की दरमियानी रात लगभग 2:00 रात्रि के समय थाना पिछोर थाना का औचक निरीक्षण और रात्रि गस्त में लगे बल की समीक्षा की। थाने के महत्व रजिस्टरो की जांच की। कार्रवाईयों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। रात्रि के समय पुलिस व्यवस्था अपराधों की रोकथाम अपराधियों पर नियंत्रण एवं कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।