बुलंदशहर: नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे मौजूद
बुलंदशहर में जिला अध्यक्ष राकेश भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला आम चौराहे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए काला आम चौराहा शहीद स्मारक पर संपन्न हुई जहां सभी कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।