बुलंदशहर: कलेक्ट्रेट के सभागार में DM की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद दिवस पर 2 मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शहीद दिवस के अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। बता दे कि 30 जनवरी 1948 में गांधी जी की हत्या कर दी थी। गांधी जी ने देश के लिए अपना बलिदान तक दे दिया। आज इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कुष्ठ रोग खत्म करने की शपथ दिलाई गई।