Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

#5th_HP_State_Pencak_Silat_Championship2024 #Pencak_Silat_Association_of_Himachal_Pradesh Mob: 70188-44547

13.2k views | Mandi, Mandi | Sep 5, 2024

MORE NEWS

पीरनिगाह मंदिर को लेकर निकली आक्रोश रैली

पीरनिगाह मंदिर को लेकर निकली आक्रोश रैली

Mandi, Mandi | Aug 7, 2026

ग्राम पंचायत मैन भरोला की ग्रामसभा में कई अहम प्रस्ताव पारित

किन्नरों की बधाई राशि की तय, फेरी वालों के लिए कड़े किए नियम

ग्राम पंचायत मैन भरोला की शुक्रवार को आयोजित ग्रामसभा में पंचायत हित, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने की। ग्रामसभा में उपप्रधान संजय कुमार, बीडीसी सदस्य दलीप सिंह, सभी वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामसभा की शुरुआत पंचायत के पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों, आय-व्यय और वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में विवाह, जन्म अथवा अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई राशि न्यूनतम 1100 रुपये और अधिकतम 2100 रुपये होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि पंचायत क्षेत्र में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले सभी व्यक्तियों के लिए पुलिस पंजीकरण अनिवार्य होगा। साथ ही, उनके पास बिक्री के लिए लाई गई सामग्री का वैध बिल मौके पर उपलब्ध होना भी आवश्यक रहेगा।

पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले परिवारों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पंचायत से जारी किए जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया। वहीं, पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से 100 रुपये स्वच्छता कर भी लिया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत क्षेत्र में पहले यदि किसी आवारा पशु की मृत्यु हो जाती थी तो उसे दफनाने के लिए पंचायत के पास किसी प्रकार का वित्तीय प्रावधान नहीं था। ग्रामसभा में इस संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब पंचायत क्षेत्र में किसी आवारा पशु की मृत्यु होने पर उसके वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण (दफनाने) के लिए पंचायत बजट में आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया गया है, ताकि इस कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न आए और स्वच्छता व्यवस्था भी बनी रहे।

उन्होंने कहा कि ग्रामसभा में लिए गए सभी निर्णय पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इन प्रस्तावों का पालन करने और पंचायत के विकास में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

 #nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #information #nonfollowers #panchayatirajminister #Panchayat #PanchayatiRaj Indian National Congress -  Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Indian National Congress Punjab Kesari / Himachal Bharatiya Janata Party (BJP)

ग्राम पंचायत मैन भरोला की ग्रामसभा में कई अहम प्रस्ताव पारित किन्नरों की बधाई राशि की तय, फेरी वालों के लिए कड़े किए नियम ग्राम पंचायत मैन भरोला की शुक्रवार को आयोजित ग्रामसभा में पंचायत हित, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने की। ग्रामसभा में उपप्रधान संजय कुमार, बीडीसी सदस्य दलीप सिंह, सभी वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामसभा की शुरुआत पंचायत के पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों, आय-व्यय और वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में विवाह, जन्म अथवा अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई राशि न्यूनतम 1100 रुपये और अधिकतम 2100 रुपये होगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि पंचायत क्षेत्र में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले सभी व्यक्तियों के लिए पुलिस पंजीकरण अनिवार्य होगा। साथ ही, उनके पास बिक्री के लिए लाई गई सामग्री का वैध बिल मौके पर उपलब्ध होना भी आवश्यक रहेगा। पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले परिवारों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पंचायत से जारी किए जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया। वहीं, पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से 100 रुपये स्वच्छता कर भी लिया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत क्षेत्र में पहले यदि किसी आवारा पशु की मृत्यु हो जाती थी तो उसे दफनाने के लिए पंचायत के पास किसी प्रकार का वित्तीय प्रावधान नहीं था। ग्रामसभा में इस संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब पंचायत क्षेत्र में किसी आवारा पशु की मृत्यु होने पर उसके वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण (दफनाने) के लिए पंचायत बजट में आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया गया है, ताकि इस कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न आए और स्वच्छता व्यवस्था भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा में लिए गए सभी निर्णय पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इन प्रस्तावों का पालन करने और पंचायत के विकास में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। #nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #information #nonfollowers #panchayatirajminister #Panchayat #PanchayatiRaj Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Indian National Congress Punjab Kesari / Himachal Bharatiya Janata Party (BJP)

Mandi, Mandi | Aug 7, 2026

#5th_HP_State_Pencak_Silat_Championship2024 #Pencak_Silat_Association_of_Himachal_Pradesh Mob: 70188-44547 - Mandi News